Bacheli News : बचेली में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

Sanjay Sahu

Bacheli News : फकरे आलम /बचेली : बचेली में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर पार्क और अंबेडकर भवन में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद अंबेडकर भवन में आयोजन किया गया।

Bacheli News : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीधर कोडाली (मुख्य महाप्रबंधक, बचेली कॉम्प्लेक्स) उपस्थित रहे। अध्यक्षता जी. घोराई (महाप्रबंधक, यांत्रिकी) ने की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में टी. शिवा कुमार, महेश एस. नायर और डी.पी. शेट्टी शामिल रहे।

 

 

Bacheli News : मुख्य अतिथि के हाथों केक काटकर बाबा साहेब का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

Bacheli News : कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। आयोजन को एनएमडीसी अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी एवं अधिकारी कल्याण समिति एवं महिला कुटीर उद्योग, बचेली द्वारा आयोजित किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *