CG NEWS : बस में महिला की चैन पार, कंडक्टर ने यात्रियों समेत थाने पहुंचाई बस, जानिए फिर क्या हुआ

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बलौदा बाजार में भाटापारा से आ रही एक बस में महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। गले से सोने की चैन गायब होने का अहसास होते ही महिला ने कंडक्टर से शिकायत की, जिस पर कंडक्टर ने तुरंत बस को कोतवाली थाना पहुंचा दिया।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, पीड़िता टाकेश्वरी साहू भाटापारा से अपने मायके ग्राम रवान जाने के लिए राधेश्याम बस सर्विस की बस में सवार हुई थीं। जब वह रवान गांव में उतरने लगीं, तब उन्हें पता चला कि उनके गले से सोने की चैन गायब है।

CG NEWS : महिला ने तत्काल कंडक्टर दीपक ठाकुर को इसकी जानकारी दी। कंडक्टर ने बिना देरी किए बस को यात्रियों सहित सीधे कोतवाली थाना ले जाकर खड़ा कर दिया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

CG NEWS : महिला की शिकायत पर पुलिस ने बस में मौजूद सभी यात्रियों की जांच की और उनके नाम-पते दर्ज किए। साथ ही कुछ संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ भी की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट के अनुसार, घटना के बाद मामले की जांच जारी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *