Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : बलरामपुर में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली,...

CG NEWS : बलरामपुर में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बलरामपुर : बलरामपुर में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा और नगर सेना कमांडेंट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

CG NEWS : कार्यक्रम की शुरुआत अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्य के दौरान शहीद हुए अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

CG NEWS : इस मौके पर कलेक्टर ने अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

 

 

CG NEWS : इसके बाद पुराना बस स्टैंड और कलेक्टर बंगले के पास से संयुक्त कलेक्टर कार्यालय तक बाइक रैली निकाली गई। रैली में अग्निशमन विभाग, पुलिस और नगर सेना के जवानों ने हिस्सा लिया और शहर के मुख्य मार्गों से होकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन, सुनील एक्का, फ्रांसिस जेवियर, मेजर संजय पटेल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here