CG News: Raigarh: रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल रैकेट का खुलासा, यूट्यूब-फेक प्रोफाइल से होती थी साइबर ठगी

Rahul Goshwami

CG News: Raigarh: जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए लोगों से ठगी करने वाले संगठित साइबर गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को मिली सूचना के आधार पर साइबर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने दरोगापारा स्थित एक केंद्र पर छापेमारी कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया।

CG News: Raigarh: जांच में सामने आया कि केंद्र संचालक कपिल गर्ग, जिसकी लोक सेवा केंद्र आईडी पहले ही निरस्त हो चुकी थी, “इंडिया मैट्रिमोनी” के नाम से फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म चलाकर लोगों को शादी के प्रस्ताव के नाम पर ठग रहा था। गिरोह में शामिल युवतियां फर्जी जीमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए यूट्यूब चैनल बनाकर फेक प्रोफाइल अपलोड करती थीं और लोगों को संपर्क के लिए आकर्षित करती थीं।

CG News: Raigarh: पीड़ितों से पहले बायोडाटा लेकर रजिस्ट्रेशन फीस वसूली जाती थी, फिर पसंदीदा प्रोफाइल से बातचीत कराने के नाम पर दोबारा यूपीआई के जरिए रकम ली जाती थी। व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर भुगतान कराया जाता और बाद में यह कहकर संपर्क तोड़ दिया जाता कि रिश्ता पसंद नहीं आया।

CG NEWS : जशपुर में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई

CG News: Raigarh: पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लैपटॉप, फर्जी दस्तावेज, सील-मुहर समेत कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। जांच में यह भी सामने आया कि एक अन्य केंद्र से भी इसी तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं, जहां से युवतियां यूट्यूब के जरिए लोगों से संपर्क करती थीं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

CG News: Raigarh: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध मैट्रिमोनियल या सोशल मीडिया प्रोफाइल से सावधान रहें और ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *