Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : रायपुर में दिल्ली का ड्रग तस्कर गिरफ्तार, कुरियर से...

Raipur News : रायपुर में दिल्ली का ड्रग तस्कर गिरफ्तार, कुरियर से मंगाता था गांजा और “ओसियन ग्रो”

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर में थाना सिविल लाइन पुलिस ने गांजा और “ओसियन ग्रो” गांजा की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई।

Raipur News : पुलिस को 11 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि कटोरा तालाब के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम रितिक पसरिचा (मूल निवासी दिल्ली) बताया।

Raipur News : तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से अलग-अलग पैकेट में गांजा और ओसियन ग्रो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.870 किलोग्राम गांजा, 114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा, 3000 रुपये नकद, एक आईफोन और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 3,62,600 रुपये बताई गई है।

 

Raipur News : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के माध्यम से यह मादक पदार्थ रायपुर मंगवाता था। इस मामले में कुरियर कंपनी से भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Raipur News : आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here