CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही: खुले में मिली सरकारी दवाइयां, जांच के आदेश

CG NEWS : मुंगेली :मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ शासन के लोगो वाली सरकारी दवाइयां खुले में लावारिस हालत में पाई गईं। इस घटना के सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, बोड़तरा-पथर्रा मार्ग पर बड़ी मात्रा में ऐसी दवाइयां मिलीं, जिन पर सरकारी चिन्ह स्पष्ट रूप से मौजूद था। इस तरह खुले में दवाइयों का मिलना न केवल सरकारी संसाधनों की बर्बादी को दर्शाता है, बल्कि यह आसपास के बच्चों और पशुओं के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता था।

CG NEWS : मामले की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला शाहा मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोरमी के खंड चिकित्सा अधिकारी को जांच के निर्देश देते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

CG NEWS : सीएमएचओ ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर दवा भंडारण और वितरण से जुड़े स्टॉक रजिस्टर की जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये दवाइयां कहां से और किन परिस्थितियों में बाहर फेंकी गईं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दवाइयों के निस्तारण से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और दवा प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories