Durg News : रेलिंग से टकराई बाइक: नानी की मौत, युवक घायल—एंबुलेंस देरी पर लोगों में नाराजगी

Durg News : दुर्ग : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में गोडपेंडरी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Durg News : जानकारी के अनुसार, युवक अपनी नानी के साथ दुर्ग से गरियाबंद की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। घायल युवक ने बताया कि उसे अचानक झपकी आ गई थी, जिससे हादसा हो गया। मृत महिला उसकी नानी बताई जा रही है।

Durg News : घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवक का इलाज जारी है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Durg News : इस घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी सवाल उठे हैं। बताया गया कि मौके पर 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। काफी देर इंतजार के बाद 112 वाहन के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories