MP NEWS: कांग्रेस Vs कांग्रेस अमहिया अतिक्रमण हटाने पर सियासी घमासान, विधायक और महापौर आमने-सामने

Rahul Goshwami

MP NEWS: Reva: अमहिया क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बीच तीखी राजनीतिक जंग छिड़ गई है। इस पूरे घटनाक्रम ने शहर के विकास मुद्दे को पीछे छोड़कर कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को सुर्खियों में ला दिया है।

अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर पहुँचे सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने अपनी ही पार्टी के महापौर अजय मिश्रा बाबा पर गंभीर आरोप लगाए।

विधायक ने आरोप लगाया कि महापौर और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के बीच मिलीभगत है, जिसके चलते जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और महापौर इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।

विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि वे कांग्रेस के महापौर से अपेक्षा रखते थे कि वे जनता के साथ खड़े नजर आएं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति से वे आहत हैं। उन्होंने इसे जनता के हितों की अनदेखी करार दिया।

MP NEWS: Reva: वहीं, इन आरोपों पर महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। महापौर ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन की है और नगर निगम की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने विधायक को सलाह दी कि यदि उन्हें कोई आपत्ति है तो वे पार्टी फोरम में अपनी बात रखें, न कि सार्वजनिक रूप से अनर्गल आरोप लगाएं।

MP NEWS: Reva: इस राजनीतिक टकराव को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। कुछ लोग इसे अंदरूनी गुटबाजी का परिणाम मान रहे हैं, तो कुछ इसे आगामी राजनीतिक समीकरणों और महत्वाकांक्षाओं से जोड़कर देख रहे हैं।

MP NEWS: Reva: फिलहाल अमहिया की कार्रवाई से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के बीच की यह बयानबाजी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिससे पार्टी की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *