Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : निक्षय निरामय फेज 0.02: 100 दिवसीय सघन अभियान, साजा...

CG NEWS : निक्षय निरामय फेज 0.02: 100 दिवसीय सघन अभियान, साजा ब्लॉक में घर-घर पहुंच रहा स्वास्थ्य दल

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में निक्षय निरामय फेज 0.02 के तहत 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत साजा ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर संभावित टीबी मरीजों की पहचान की जा रही है।अब तक स्वास्थ्य टीमों द्वारा एक लाख से अधिक परिवारों तक पहुंच बनाई जा चुकी है। चिन्हित संभावित मरीजों का आगे छाती का एक्स-रे एवं बलगम (खखार) जांच कराई जाएगी।

 

CG NEWS : जिले में यह अभियान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार, सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेकर, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. बी.एल. राज एवं कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।साजा ब्लॉक में बीएमओ डॉ. अश्वनी वर्मा एवं बीपीएम लोकेश साहू के मार्गदर्शन में 500 से अधिक टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों द्वारा विशेष रूप से उच्च जोखिम (वनरेबल समूह)
पूर्व टीबी मरीज एवं उनके परिजन
धूम्रपान करने वाले व्यक्ति
मधुमेह (शुगर) के मरीज
नशा करने वाले व्यक्ति
मलिन बस्ती एवं हाई-रिस्क समूह का सर्वे कर संभावित मरीजों को जांच हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही टीबी के संभावित मरीजों का बलगम (खखार) जाँच के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं, इस अभियान में मितानिनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप स्वास्थ्य केंद्रों में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, सीएचओ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

 

CG NEWS : सेक्टर स्तर पर सुपरवाइजर एवं प्रभारी अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। साजा ब्लॉक में वरिष्ठ उपचार प्रवेक्षक पुरन दास द्वारा भी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।निक्षय मित्रों द्वारा टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे मरीजों के उपचार में सहयोग मिल रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here