CG NEWS : CG में दर्दनाक हादसे: तीन दुर्घटनाओं में 3 की मौत, कई घायल

0
97
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बालोद और कवर्धा जिलों में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।

CG NEWS : बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में उसरवारा गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

CG NEWS : इसी जिले में दुर्ग से दल्लीराजहरा जा रही एक यात्री बस का स्टेरिंग फेल हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक के पास खाई में गिर गई। बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक घटना के बाद फरार हो गया है।

CG NEWS : वहीं कवर्धा जिले में पोंडी-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here