Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur बिलासपुर में पत्नी का खूनी हमला, अलग रहने की बात पर फोड़ा...

बिलासपुर में पत्नी का खूनी हमला, अलग रहने की बात पर फोड़ा पति का सिर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (बिलासपुर): छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र से घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्नी द्वारा पति पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। घटना में घायल पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अलग रहने के फैसले पर भड़का विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, राजीव गांधी वार्ड चकरभाठा निवासी घनश्याम तंबोली नगर पालिका बोडरी में कार्यरत है। उसकी पत्नी सोनिया तंबोली भी नौकरी करती है।घनश्याम के मुताबिक, पत्नी आए दिन उसके साथ झगड़ा और मारपीट करती थी। इसी से परेशान होकर उसने बुधवार को अलग कमरे में रहने का निर्णय लिया और अपना सामान शिफ्ट करने लगा।

Read more : अंबिकापुर में सियासी बवाल! CM साय से पहले यूथ कांग्रेस ने किया चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण

ईंट से किया जानलेवा हमला

आरोप है कि पति के इस फैसले से नाराज होकर पत्नी आगबबूला हो गई। उसने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि पति को घर से निकल जाने को कहा।
जब घनश्याम ने इसका विरोध किया, तो पत्नी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी ने तीन बार वार किया, जिससे घनश्याम के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया।

घायल हालत में पहुंचा थाने

हमले के बाद किसी तरह घनश्याम मौके से निकलकर थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना एक बार फिर घरेलू विवादों के हिंसक रूप लेने की गंभीरता को उजागर करती है, जहां छोटे-छोटे मतभेद भी बड़े हादसे में बदल सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here