MP News: कोतवाली थाना के पास चार्जिंग के दौरान बैटरी स्कूटी में लगी आग, मचा हड़कंप

Parivesh

MP News: कोतवाली थाना के बगल सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब चार्जिंग में लगी एक बैटरी संचालित स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी दुकान के पास चार्जिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से स्कूटी में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग तेज हो गई और स्कूटी धू-धू कर जलने लगी।

MP News:घटना की सूचना मिलते ही दुकान संचालक और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बाल्टी और पाइप के माध्यम से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

MP News:आग लगने से स्कूटी को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *