Raipur Crime : मीटर लगाने के नाम पर कॉल, लिंक से मोबाइल हैक कर 7 लाख की ठगी

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में एक कारोबारी से बिजली मीटर लगाने के नाम पर 7 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, आशीष भाई देसाई ने 1 अप्रैल 2026 को नया बिजली मीटर लगाने के लिए आवेदन किया था। 4 अप्रैल की सुबह उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि मीटर प्रक्रिया पूरी करने के लिए 13 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे।

Raipur Crime : इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप कॉल कर एक लिंक भेजा, जिसमें बिजली विभाग जैसा लोगो दिख रहा था। भरोसा करके पीड़ित ने लिंक खोल दिया। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया।

Raipur Crime : इसके बाद आरोपी ने उनके बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजैक्शन में पैसे निकाल लिए। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते से 6,03,472 रुपये और एचडीएफसी बैंक के खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। कुल मिलाकर 8 ट्रांजैक्शन में 7,02,472 रुपये की ठगी की गई।

Raipur Crime : जब पीड़ित को खाते से पैसे कटने के मैसेज मिलने लगे, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Crime : पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और फोन पर मांगी गई निजी या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा करने से बचें। सरकारी विभाग इस तरह लिंक भेजकर भुगतान नहीं करवाते, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *