Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल में आज TET के विरोध में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, जुटेंगे...

भोपाल में आज TET के विरोध में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, जुटेंगे प्रदेशभर के शिक्षक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क निशानेबाज न्यूज़ डेस्क   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज TET परीक्षा के विरोध में प्रदेशभर के शिक्षक सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

DPI कार्यालय के बाहर होगा जमावड़ा

जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में शिक्षक दोपहर बाद डायरेक्टोरेट ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन (DPI) कार्यालय के बाहर एकत्रित होंगे। शाम करीब 4 बजे “हल्ला बोल” के साथ प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

TET परीक्षा आदेश रद्द करने की मांग

शिक्षकों की मुख्य मांग है कि TET परीक्षा से जुड़े आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। उनका कहना है कि यह निर्णय उनके हितों के खिलाफ है और इससे बड़ी संख्या में शिक्षकों पर असर पड़ेगा।

Read more : M.P में UCC लागू करने की तैयारी तेज, दिवाली से पहले हो सकता है बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया जा रहा हवाला

सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए परीक्षा कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि, शिक्षक संगठनों का कहना है कि इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर की जानी चाहिए।

डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षक होंगे प्रभावित

इस फैसले से करीब 1.5 लाख से अधिक शिक्षकों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है। इसी वजह से विरोध तेज हो गया है और प्रदेशभर से शिक्षक भोपाल पहुंच रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here