Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh MP News:बड़वानी में सिवरेज लाइन टूटने से नल जल योजना में घुसा...

MP News:बड़वानी में सिवरेज लाइन टूटने से नल जल योजना में घुसा गंदा पानी, स्नेह नगर के घरों में पहुंचा बदबूदार पानी रहवासियों में आक्रोश

MP News: बड़वानी शहर के स्नेह नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नल जल योजना के तहत घरों में आने वाला पानी गंदा और बदबूदार निकला।

रहवासियों ने आरोप लगाया कि सिवरेज कंपनी की लापरवाही के कारण पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सीवरेज का पानी पेयजल लाइन में मिल गया और कई घरों तक पहुंच गया।

नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद राकेश सिंह जाधव ने बताया कि स्नेह नगर से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।

उन्होंने कहा कि सिवरेज कंपनी पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में कार्य कर रही थी, इसी दौरान पानी की मुख्य लाइन टूट गई या उसे सिवरेज लाइन से जोड़ दिया गया, जिससे गंदा पानी नलों के माध्यम से घरों तक पहुंच गया।

MP News: सिंगरौली से मुंबई के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात, क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत

उन्होंने आरोप लगाया कि यह गंभीर लापरवाही है और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। “अधिकारियों से बात करने पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, लेकिन सिवरेज कंपनी के जिम्मेदार फोन तक नहीं उठा रहे हैं,” जाधव ने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि समय रहते वाटरमेन ने सजगता दिखाते हुए पानी की सप्लाई बंद कर दी, जिससे अधिक घरों तक यह दूषित पानी नहीं पहुंच पाया। बावजूद इसके कई घर प्रभावित हुए हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रहवासी ममता ने बताया कि खुदाई के कारण पाइपलाइन फूट गई, जिससे गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। “पानी इतना बदबूदार है कि उपयोग करना तो दूर, पास खड़ा रहना भी मुश्किल है।
हम यह पानी पीने के लिए बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करेंगे,” उन्होंने कहा।

MP News: वहीं, स्नेह नगर निवासी कंचन डाबी ने बताया कि तीन दिन बाद पानी आता है और जब आज पानी की बारी आई तो गंदा पानी मिला। “पहले तो हमने पानी भर लिया, लेकिन बदबू आने पर पता चला कि यह सीवरेज का पानी है। यह पूरी तरह नगरपालिका की लापरवाही है,” उन्होंने नाराजगी जताई।

MP News: क्षेत्र के करीब 8 से 10 घरों में यह समस्या सामने आई है। रहवासियों का कहना है कि वे अब वैकल्पिक व्यवस्था से पानी लाने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

MP News: फिलहाल, शहर में सिवरेज कार्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here