MP News: सिंगरौली से मुंबई के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात, क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत

MP News: सिंगरौली क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। धनबाद से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 13379) को सिंगरौली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर सीधी-सिंगरौली क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

mp news: बुरहानपुर में श्रमिकों का आक्रोश ,मांगें पूरी न होने पर कामबंद हड़ताल की चेतावनी

यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को सिंगरौली से मुंबई के लिए रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 4 जनरल कोच (दो आगे और दो पीछे) तथा 10 एसी कोच शामिल हैं। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

MP News: करीब 1860 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार से जुड़े कई जिलों को सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

mp news: दुखद खबर, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह के पिता का निधन, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अब तक सिंगरौली जिले के लोगों को मुंबई जाने के लिए अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रा अब अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी।

MP News: स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नई रेल सेवा से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इससे रोजगार, शिक्षा, व्यापार और इलाज के लिए मुंबई जाने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories