Tuesday, August 25, 2026
Home Crime इंदौर में मैट्रिमोनियल साइट पर NRI बनकर ठगी, युवती से 10 लाख...

इंदौर में मैट्रिमोनियल साइट पर NRI बनकर ठगी, युवती से 10 लाख की धोखाधड़ी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (इंदौर): इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती को मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एनआरआई बनकर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। इस मामले में आरोपियों ने युवती से 10 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली।

मैट्रिमोनियल साइट से शुरू हुआ जाल

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर युवती की प्रोफाइल देखकर उससे संपर्क किया। उसने खुद को विदेश में गाड़ियों का शोरूम संचालक बताते हुए एनआरआई होने का दावा किया। बातचीत के दौरान उसने धीरे-धीरे युवती का विश्वास जीत लिया।

Read more : M.P News : इंदौर में ‘लादेन’ नाम से खौफ फैलाने वाला ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गिफ्ट के नाम पर रची साजिश

कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। इसके बाद युवती को एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली कस्टम विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि विदेश से आया पार्सल कस्टम में फंसा हुआ है और उसे छुड़ाने के लिए कस्टम ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी और प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी।

किस्तों में वसूले लाखों रुपये

युवती ठगों के जाल में फंस गई और अलग-अलग किस्तों में 10 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर दी। लंबे समय तक जब न तो कोई पार्सल मिला और न ही आरोपी से संपर्क हो पाया, तब उसे ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस जांच में जुटी

इसके बाद पीड़िता ने हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का मामला माना जा रहा है।

सावधानी बरतने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या मैट्रिमोनियल साइट्स पर अनजान लोगों से सतर्क रहें और किसी भी तरह की आर्थिक लेन-देन करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here