Tuesday, September 29, 2026
Home National Delhi ahmedabad plane crash : अहमदाबाद विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की...

ahmedabad plane crash : अहमदाबाद विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत, हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आईं, सड़क पर बिखरे शव, पहचानना मुश्किल

ahmedabad plane crash
ahmedabad plane crash

ahmedabad plane crash : अहमदाबाद। गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो गई। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो गई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से दी है।

ahmedabad plane crash : दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरने के दो मिनट बाद, 1:40 बजे विमान 625 फीट की ऊंचाई पर था जब यह एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हो गया। हादसे के समय विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सहित कुल 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे। विमान के मलबे से अब तक करीब 100 शव बरामद किए जा चुके हैं। अधिकतर शव बुरी तरह झुलस चुके हैं और पहचान के लिए डीएनए जांच की आवश्यकता पड़ रही है।

ahmedabad plane crash : हादसा अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर हॉस्टल की चार इमारतों के पास हुआ, जहां उस वक्त 50-60 डॉक्टर मौजूद थे। इनमें से 15 से अधिक घायल हो गए।

ahmedabad plane crash : भाजपा सांसद परिमल नाथवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी के निधन की जानकारी पहले X पर साझा की थी, हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट हटा दी। सूत्रों के अनुसार, रूपाणी हाल ही में पंजाब में चुनाव प्रचार करके लौटे थे। यह हादसा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान को लेकर फिर से सवाल खड़े कर रहा है, जो पहले भी तकनीकी खामियों के कारण वैश्विक स्तर पर चर्चा में रह चुका है।

ahmedabad plane crash : सड़क पर बिखरे शव, पहचानना मुश्किल: हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आईं
ahmedabad plane crash : हाथ ठेले से शव लाए गए: सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी

 

READ MORE : CG NEWS : एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया गया उद्घाटन, महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहल

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here