Sunday, May 17, 2026
31.1 C
Raipur

Indore News : तेज हवा और बारिश से शहर में मचा हड़कंप, गणेश प्रतिमा बना रहे कारीगरों का टेंट गिरा, कई घायल

Indore News : इंदौर। शहर में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और भीषण गर्मी के बीच आई तेज बारिश ने इंदौरवासियों को राहत दी, लेकिन इसके साथ ही कई परेशानियां भी खड़ी कर दीं। करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई तेज हवा और झमाझम बारिश ने शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरा दिए, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। रिंग रोड पर कई किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे।

Indore News : बारिश और तेज हवाओं के चलते बंगाली चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब गणेश प्रतिमा तैयार कर रहे बंगाली कारीगरों का टेंट और तंबू अचानक गिर गया। घटना के समय वहां 40 से ज्यादा कारीगर मौजूद थे, जो हर साल बंगाल से आकर इंदौर में गणेश और दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं।

Indore News : तेज हवाओं के कारण तंबू गिरने से तीन से चार कारीगर घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक आई तेज हवाओं ने टेंट को उड़ा दिया और लोग उसमें फंस गए। फिलहाल मौसम विभाग ने आगे भी तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। शहरवासियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories