Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS Jagdalpur: बड़ी कामयाबी! जवानों ने नक्सलियों के दो डंप ध्वस्त...

CG NEWS Jagdalpur: बड़ी कामयाबी! जवानों ने नक्सलियों के दो डंप ध्वस्त किए, भारी हथियार बरामद

CG NEWS Jagdalpur: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन ने एंटी-नक्सल अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के दो डंप बरामद किए हैं। यह ऑपरेशन गंगालूर थाना क्षेत्र के पेद्दाजोजेर और लेण्ड्रा के घने जंगलों में चलाया गया, जहां संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की छुपाई गई सामग्री को खोज निकाला।

CG NEWS : महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से ज्यादा का डोडा पोस्त जब्त, हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

बरामद किए गए डंप में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री शामिल है, जिसमें .303 राइफल, स्टेन गन, बीजीएल राउंड, डेटोनेटर, जिलेटिन और वायर जैसे उपकरण शामिल हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार, यह सामग्री नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से छुपाकर रखी गई थी, जिसे समय रहते जब्त कर लिया गया।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here