C.G News : बिलासपुर में हाई कोर्ट वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है, जहां हाई कोर्ट के एक वकील से करीब 3 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। यह मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

103 करोड़ के डिमांड ड्राफ्ट का दिया झांसा

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा निवासी आरोपी नवीन जून ने वकील को 103 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने अलग-अलग किस्तों में पैसे जमा करवाए और धीरे-धीरे करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

विदेशी महिला के नाम पर रचा गया जाल

आरोपी ने लंदन में रहने वाली ग्रेस डेविड नाम की महिला का सहारा लेकर पूरा जाल बुना। कैंसर अस्पताल, सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और अन्य निवेश योजनाओं के नाम पर वकील को विश्वास में लिया गया।

Read more : M.P News : इंदौर में गैस किल्लत के बीच एजेंसी कर्मचारी 30 सिलेंडर लेकर फरार

फर्जी ईमेल और बैंकिंग सिस्टम का इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने व्हाट्सएप, फर्जी ईमेल आईडी और नकली बैंकिंग दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पूरे फ्रॉड को अंजाम दिया। उसने बैंक, एंबेसी और RBI के नाम पर भी रकम वसूली।

आरोपी के पास से बरामद हुआ सामान

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से थार गाड़ी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनके जरिए इस ठगी को अंजाम दिया गया।

जांच जारी, और लोगों के शामिल होने की आशंका

एडिशनल एसपी पंकज पटेल के मुताबिक, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Politics News: नकटी मामले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, फूंका धरसीवां विधायक अनुज शर्मा का पुतला

Politics News: मोहम्मद याकुब/धरसीवां: जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार...

Surajpur News: चलती स्कूल बस पलटी, 45 सीटर बस हादसे का शिकार; सभी छात्र सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

Surajpur News: विष्णु कसेरा/सूरजपुर: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना...

Related Articles

Popular Categories