Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior MP News:भिंड में कथित पेपर लीक मामला,परीक्षा से पहले फिजिक्स प्रश्न पत्र...

MP News:भिंड में कथित पेपर लीक मामला,परीक्षा से पहले फिजिक्स प्रश्न पत्र वितरण का आरोप

MP News:परीक्षार्थियों का कहना है कि उन्हें पेपर बांटा गया, उन्होंने यह बात पर्यवेक्षक क़ो बताई तो हड़कंप मच गया और फटाफट उनसे पेपर वापस लेकर दूसरा सही पेपर दिया गया. इस घटना की जानकारी मिलने पर प्राचार्य ने परीक्षा अधीक्षक डॉ शीमा कुरैशी क़ो पद से हटा दिया. मामला भिंड जिले के आरोन का है.

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही परीक्षा व्यवस्था के दौरान एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है. बीएससी थर्ड ईयर के फिजिक्स विषय (क्वांटम, एटॉमिक एंड मॉलिक्यूलर फिजिक्स) का पेपर तय तिथि से तीन दिन पहले ही खोलकर परीक्षार्थियों क़ो वितरित कर दिया गया.

MP News: प्राचार्य को पद से हटाया गया

परीक्षार्थियों का कहना है कि उन्हें पेपर बांटा गया, जब उन्होंने यह बात पर्यवेक्षक क़ो बताई तो हड़कंप मच गया और फटाफट उनसे पेपर वापस लेकर दूसरा सही पेपर दिया गया. इस घटना की जानकारी मिलने पर प्राचार्य ने परीक्षा अधीक्षक डॉ शीमा कुरैशी क़ो पद से हटा दिया. मामला भिंड जिले के आरोन का है.

MP News: विश्वविद्यालय ने परीक्षा को रद्द किया

बताया गया कि जीवाजी विवि से सम्बद्ध कॉलेजों में बीएससी थर्ड ईयर की परीक्षा कल बुधवार से शुरू हुई थीं. पहले ही दिन गलत पेपर खुलने के कारण जेयू की परीक्षा व्यवस्था की कलई खुल गई है. एनईपी के तहत पहले दिन मेजर सब्जेक्ट का पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे की पाली में था. बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में अंचल मे लगभग बीस हजार छात्र छात्रायें शामिल हैं. सूचना मिलने पर पेपर लीक होने की आशंका के चलते विश्वविद्यालय ने 4 अप्रैल को प्रस्तावित परीक्षा को निरस्त कर दिया है.

MP NEWS : MP में RTE लॉटरी से 1 लाख से ज्यादा बच्चों को स्कूल, 22 हजार प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई

MP News: नया टाइम टेबल जल्द होगा जारी

अब जेयू ने नया पेपर बनाने का प्रस्ताव एक्सपर्ट के पास भेज दिया है. जीवाजी विवि की परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशा कुमारी के अनुसार यह परीक्षा अब मई में आयोजित की जाएगी, जिसकी नई समय-सारिणी जल्द जारी की जाएगी. जानकारी के अनुसार पेपर का पैकेट गलत खुल गया था. यह गंभीर लापरवाही है. इस मामले में सहायक प्राध्यापक परीक्षा की अधीक्षक डॉ. शामी कुरैशी को हटा दिया गया है. बता दें कि परीक्षा मे नक़ल क़ो लेकर पहले ही जीवाजी विवि आरोपों से घिरा है. पिछले चार दिनों से एनएसयूआईं कार्यकर्ता ने इसको लेकर आंदोलन छेड़रखा है उन्होंने नकल करते वीडियो भी जारी किये थे.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here