गुवाहाटी – असम के नागांव जिले में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
Read More : Economy Reviews : अमेरिकी 25% टैरिफ के बीच पीएम मोदी की टॉप इकोनॉमिक बॉडी बैठक, 7 केंद्रीय मंत्री भी मौजूद
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर आया और इसकी गहराई 35 किलोमीटर थी। झटके नागांव और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।
यह इस महीने नागांव केंद्रित भूकंप की तीसरी घटना है। इससे पहले सात अगस्त को 3.8 तीव्रता और आठ अगस्त को 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इस महीने राज्य में कुल सात भूकंप की घटनाएं हुई हैं, जिनकी तीव्रता 2.8 से 4.3 के बीच रही।













