112 drunk road accident : ग्वालियर। ग्वालियर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक चालक ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी इनोवा कार को बेलगाम दौड़ाया और पुलिस की दो डायल 112 गाड़ियों को टक्कर मार दी। यह घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में हुई।
112 drunk road accident : ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलरेटर
जानकारी के अनुसार, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की डायल 112 की दो गाड़ियां पेट्रोलिंग कर रही थीं। तभी, इनोवा कार का चालक तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए आया और नियंत्रण खो बैठा। पुलिस के अनुसार, चालक इतना ज्यादा नशे में था कि उसने ब्रेक दबाने की बजाय गलती से एक्सीलरेटर दबा दिया, जिससे इनोवा कार ने सीधे पुलिस की दो पेट्रोलिंग गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।
112 drunk road accident : इस टक्कर से डायल 112 की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, किसी गंभीर जनहानि की खबर नहीं है। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नशे में धुत चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनोवा गाड़ी को जब्त कर थाने भेज दिया है और चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।













