राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ऑनलाइन गेमिंग बिल लागू, रियल मनी और फैंटेसी गेम्स पर बैन

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली : संसद के हालिया मॉनसून सत्र में पास किए गए ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन एंड रेगुलेशन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। अब यह कानून बन चुका है और इसके प्रावधान लागू हो गए हैं।

कानून के लागू होने के बाद फैंटेसी लीग, कार्ड गेम्स, पोकर, रमी, ऑनलाइन लॉटरी और रियल मनी गेमिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है। बिल 20 अगस्त को लोकसभा और 21 अगस्त को राज्यसभा से पारित हुआ था।

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया था कि ऑनलाइन गेमिंग के तीन सेगमेंट हैं, जिनमें से दो को सरकार प्रमोट करेगी और रियल मनी गेमिंग पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम समाज के हित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

इस कानून के लागू होने से देश की ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री, जिसकी अनुमानित वैल्यू 3.8 अरब डॉलर है, को बड़ा झटका लगा है। Dream11 और My11Circle जैसे प्लेटफॉर्म ने अब अपने रियल मनी गेम्स पर रोक लगा दी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *