Saturday, August 15, 2026
Home National Whatsapp New Feature : व्हाट्सऐप स्टेटस में कोलाज और म्यूजिक स्टीकर का...

Whatsapp New Feature : व्हाट्सऐप स्टेटस में कोलाज और म्यूजिक स्टीकर का नया धमाका….

0
219
Whatsapp New Feature
Whatsapp New Feature

Whatsapp New Feature : व्हाट्सऐप ने अपने स्टेटस सेक्शन को और मजेदार बनाने के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें कई नए क्रिएटिव और इंटरैक्टिव फीचर्स जोड़े गए हैं. अब यूजर बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के सीधे व्हाट्सऐप से ही फोटो कोलाज, कस्टम स्टीकर और म्यूजिक इफेक्ट्स के साथ स्टेटस शेयर कर पाएंगे.

Whatsapp New Feature : नए फीचर्स की खास बातें

  • लेआउट फीचर – अब आप ऐप में ही एक साथ कई तस्वीरों का कोलाज बना सकते हैं और उसे स्टेटस पर लगा सकते हैं.

  • म्यूजिक स्टीकर – फोटो पर एक छोटा स्पीकर आइकन जोड़कर बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ यूनिक स्टेटस बनाया जा सकता है.

  • फोटो स्टीकर – किसी भी तस्वीर को क्रॉप, रीसाइज और शेप बदलकर कस्टम स्टीकर में बदला जा सकता है.

  • ऐड योर फीचर – दोस्तों के साथ किसी खास थीम या कैप्शन पर फोटो और वीडियो शेयर करने का इंटरैक्टिव तरीका.

कंपनी का कहना है कि ये अपडेट यूजर्स के लिए स्टेटस को सिर्फ फोटो-वीडियो शेयरिंग तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उसे एक पर्सनल और एंगेजिंग एक्सपीरियंस में बदल देगा.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here