पश्चिम बंगाल:फलता में तनाव के बीच चुनाव आयोग सख्त! TMC नेताओं के करीबियों पर FIR का आदेश

Rahul Goshwami
चुनाव आयोग-जहांगीर खान.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फलता इलाके में चुनावी हिंसा और धमकी के आरोपों के बीच माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। हालात को देखते हुए चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया है।

TMC नेताओं के करीबियों पर FIR का आदेश

चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान के कथित करीबियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इनमें पंचायत प्रधान इसराफुल चोकदार और सुजाउद्दीन शेख के नाम शामिल हैं।आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

तीन TMC कार्यकर्ता गिरफ्तार

फलता के हाशिमनगर इलाके में धमकी और मारपीट के आरोपों के बाद तीन तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अतीबुर शेख, हबीब मोल्ला और हबीब शेख बताए गए हैं।

BJP समर्थकों पर हमले के आरोप

स्थानीय लोगों और BJP समर्थकों का आरोप है कि उन्हें वोट डालने से रोका गया और विरोध करने पर हमला किया गया। आरोप है कि पंचायत स्तर के नेताओं की मौजूदगी में यह घटनाएं हुईं।

इलाके में लगातार तनाव

शुक्रवार से ही फलता और हाशिमनगर में तनाव का माहौल बना हुआ है। विरोध में स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे जाम भी किया था।पुलिस और केंद्रीय बलों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन शनिवार को फिर से हालात बिगड़ गए।

प्रदर्शनकारियों की मांग

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उन्हें धमकाया जा रहा है और घर छोड़ने तक की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और क्षेत्र में पुनर्मतदान की मांग की है।

चुनाव आयोग का सख्त रुख

चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। यदि स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो संबंधित थाने के अधिकारी पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *