Thursday, March 26, 2026
34.1 C
Raipur

Weather Today: ठंड और कोहरे का असर अभी थमा नहीं है, अब बारिश भी बढ़ाएगी परेशानी, इन राज्यों में बदलेगा मौसम

Weather Today: उत्तर भारत में रविवार को मौसम का दोहरा असर देखने को मिला। कहीं कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया तो कहीं घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में तापमान गिर गया, जबकि पंजाब और हरियाणा में ठंड का असर और तेज हो गया। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक राहत मिलने की संभावना कम है।

Weather Today: कोहरे का कहर

Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बर्फ गिरने की भी संभावना है। पालम क्षेत्र में शनिवार रात से रविवार दोपहर तक मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 300 मीटर तक पहुंच गई। बाद में हल्का सुधार हुआ, लेकिन हवाओं के चलते फिर से दृश्यता घटकर 350 मीटर रह गई।

Weather Today: सफदरजंग क्षेत्र में देर रात मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर तक गिर गई थी, जो सुबह होते-होते बढ़कर 500 मीटर तक पहुंची। यहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather Today: उड़ानों पर असर

Weather Today: दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 200 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं। वहीं, खराब मौसम के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कम से कम 11 उड़ानें रद्द की गईं।

Weather Today: कश्मीर में शुरू हुई कड़ाके की ठंड

Weather Today: कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही घाटी में 40 दिन की कठोर शीत ऋतु ‘चिल्ला-ए-कलां’ की शुरुआत हो गई। गुलमर्ग में करीब दो इंच बर्फ जम गई, जबकि सोनमर्ग और साधना टॉप पर भी मध्यम बर्फबारी हुई। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बर्फबारी और बारिश में और बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। लंबे समय से चले आ रहे शुष्क मौसम के बाद हुई बारिश और बर्फबारी को स्थानीय लोग शुभ संकेत मान रहे हैं।

Weather Today: हिमाचल और अन्य राज्यों में मौसम का असर

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना है। चंबा सहित कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, ऊना, बिलासपुर और मंडी में घने कोहरे का अनुमान है।

पंजाब और हरियाणा में ठंड और कोहरे का असर जारी है। हरियाणा का नारनौल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के गुरदासपुर में पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

Weather Today: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर तक घना कोहरा बना रह सकता है।

Weather Today: राजस्थान में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं। जयपुर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है और कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

Weather Today: झारखंड में भी ठंड और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। कुछ इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है, जबकि कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL 2026 : रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: 10 और 13 मई को दो बड़े मुकाबले

IPL 2026 : रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी...

Related Articles

Popular Categories