नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक प्लेटफॉर्म से गायब हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। भारत-न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ के समाप्त होते ही फैंस ने नोटिस किया कि विराट कोहली का इंस्टाग्राम प्रोफाइल अब न तो सर्च रिज़ल्ट में दिखाई दे रहा है और न ही किसी की फॉलो लिस्ट में मौजूद है।
“This page isn’t available” दिखा रहा इंस्टाग्राम
जब यूजर्स विराट कोहली का प्रोफाइल सर्च कर रहे हैं, तो उन्हें “This page isn’t available” का मैसेज दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि विराट इंस्टाग्राम पर करीब 27.4 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऐसे में उनका अकाउंट अचानक गायब होना स्वाभाविक रूप से चिंता और हैरानी का विषय बन गया है।

भाई विकास कोहली का अकाउंट भी चर्चा में
इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि विराट कोहली के भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी फिलहाल एक्टिव नहीं दिख रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह संयोग है या किसी बड़े फैसले का हिस्सा।
Read More : T20 World Cup से ठीक पहले चोटिल खिलाड़ी ने शुरू की नेट प्रैक्टिस, क्या वर्ल्ड कप में मिलेगा मौका
तकनीकी गड़बड़ी या निजी फैसला?
फिलहाल इस मामले पर न तो विराट कोहली, न उनकी मैनेजमेंट टीम और न ही मेटा (Meta) की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि यह इंस्टाग्राम का तकनीकी ग्लिच हो सकता है, जबकि कुछ फैंस का कहना है कि विराट ने निजी जीवन और परिवार को समय देने के लिए खुद सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। वहीं, हैकिंग की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसका कोई ठोस प्रमाण अब तक सामने नहीं आया है।
डिजिटल दुनिया में विराट की बड़ी मौजूदगी
विराट कोहली का प्रभाव सिर्फ क्रिकेट मैदान तक सीमित नहीं है। वह दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट्स में शामिल हैं और ब्रांड्स से लेकर फैंस तक उनकी डिजिटल मौजूदगी को बेहद अहम माना जाता है। यही वजह है कि उनका अचानक सोशल मीडिया से गायब होना वैश्विक चर्चा का विषय बन गया है।
क्रिकेट में शानदार फॉर्म
क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली हाल ही में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। 18 जनवरी को इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में उन्होंने 108 गेंदों पर 124 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। अब वह करीब छह महीने बाद 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज़ में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे।











