Virat Kohli Birthday : स्पोर्ट्स डेस्क | बात अगर क्रिकेट की हो तो जहां कुछ खिलाड़ी केवल खेलते ही हैं तो कुछ इस खेल के मैदान पर मानों इतिहास लिखते हैं और फिर आते हैं ऐसे जानदार खिलाड़ी जो इस खेल को एक नई पहचान तो देते ही हैं, लेकिन खेल की परिभाषा को ही बदल देते हैं। आज इस खेल में विराट कोहली एक ऐसा ही नाम है, जिसने क्रिकेट को सिर्फ एक खेल तक ही सिमित रहने नहीं दिया, बल्कि इसे भावना, जुनून और एक नया ही रूप दे दिया।
Virat Kohli Birthday : आज विराट मना रहे अपना 37वां जन्मदिन
जहां भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आधुनिक दौर के महान और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली आज यानी पांच नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। देखा जाए तो उनका करियर करीब दो दशक के लंबा रहा है। वहीं इस लंबे और शानदार करियर में कोहली ने ऐसे कई गगनभेदी कीर्तिमान रचे हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए आज किसी प्रेरणा से कम नहीं है।
READ MORE : Ind vs Eng Test Match: दूसरे दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे से होगा शुरू

दो प्रारूपों से संन्यास लेने के बावजूद भी मैदान में कायम
हाल ही में, उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में भारत को खिताबी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खिताबी जीत के बाद उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कोहली ने इसी साल टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया।हालांकि, इन दो प्रारूपों से संन्यास लेने के बावजूद, विराट कोहली वनडे (ODI) में अब भी भारत की मुख्य ताकत बने हुए हैं। उनके खेल की विशेषता उनके नाम पर रन, शतक और जोश, इन तीनों का संगम होना है।
विराट के विराट आंकड़ें
विराट के क्रिकेट जीवन के अब तक के आंकड़ों की बात करें तो, उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 30 शतकों के साथ 9,230 रन बनाए हैं, जिसमें उनका अब तक का बेस्ट स्कोर नाबाद 254 रहा है।
वहीं उनके वनडे इंटरनेशनल में वह 305 मैचों में 51 शतकों और 75 अर्धशतकों की मदद से 14,255 रन ठोक चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल में 125 मैचों में उनके नाम 4,188 रन (एक शतक सहित) दर्ज हैं। विराट कोहली 2011 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप और 2024 आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप सहित कई आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।

READ MORE : India-New Zealand Match : भारत-न्यूजीलैंड महामुकाबले की तैयारी शुरू, 1 मैच रायपुर में जानें डेट…..
हालांकि विराट जहां अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे में अभी भी कोहली की करिश्माई बल्लेबाजी जारी है।
जानकारी दें कि,विराट ने बीते जनवरी 2025 को ऑस्ट्रेलिया में अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज खेली थी और टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले 12 मई, 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान भी कर दिया था। विराट कोहली हाल ही में वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली के बल्ले से 74 रनों की शानदार और नाबाद पारी आई थी।











