Monday, April 6, 2026
31.1 C
Raipur

Vande Mataram 150 Years : लोकसभा के बाद राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ भी आज विशेष चर्चा, गृह मंत्री अमित शाह आज रखेंगे विचार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संसद में विशेष चर्चा का आयोजन शुरू हो गया है। सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक विमर्श की शुरुआत की, जिसे उन्होंने राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर बताया। आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे से राज्यसभा में भी इस विषय पर विस्तृत चर्चा होगी।

राज्यसभा में आज से शुरू होगा विशेष विमर्श
राज्यसभा में दोपहर 1 बजे से ‘वंदे मातरम’ के महत्व, इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जो राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संदर्भों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

चर्चा का समापन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जो ‘वंदे मातरम’ की 150 साल की यात्रा और इसके राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालेंगे।

Read More : Aaj Ka Rashifal 9 दिसंबर 2025 : दिसंबर माह का आरंभ, इन 4 ‘भाग्यशाली’ राशियों के लिए लाया धन-लाभ, करियर में तरक्की और प्रेम सुख

पीएम मोदी ने बताया—गौरव और प्रेरणा का क्षण
लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘हमने आज एक ऐसे मंत्र को याद करने का निर्णय लिया है जिसने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को शक्ति, दिशा और प्रेरणा दी।’

उन्होंने कहा कि यह चर्चा न केवल सदन की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक शिक्षाप्रद और मूल्यवान संदेश भी दे सकती है।
मोदी ने कहा कि “150 साल से गूंजता यह नारा आज भी भारत की सामूहिक ऊर्जा और राष्ट्रभावना को एकजुट करता है।”

Read More : One Nation, One Election : कोलंबिया कॉलेज में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ समर्थन में हस्ताक्षर अभियान संपन्न

आजादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण रहा ‘वंदे मातरम’
यह राष्ट्रीय गीत देश के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत रहा। इसका नारा उस दौर में राष्ट्रीय एकता और संघर्ष की ताकत बना था। इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को याद करते हुए संसद इस गीत की 150 वर्ष की यात्रा को नए सिरे से समझने और प्रस्तुत करने जा रही है।

वरिष्ठ नेता भी रखेंगे अपने विचार
इस चर्चा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं—राधामोहन दास अग्रवाल, के. लक्ष्मण, घनश्याम तिवारी और सतपाल शर्मा—भी अपने विचार रखेंगे। सभी नेता ‘वंदे मातरम’ के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राष्ट्रवादी महत्व पर अपनी दृष्टि साझा करेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : ग्वालियर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! पत्नी को प्रेमी संग रहने की अनुमति

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ग्वालियर हाई कोर्ट ने एक...

M.P News : ग्वालियर में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर सांड का हमला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में...

C.G News : बिलासपुर में AC कंप्रेसर ब्लास्ट, दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार...

C.G News : रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद, HC ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी...

इंदौर में शादी के बीच हादसा, ओवरलोड लिफ्ट गिरने से 12 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में...

Related Articles

Popular Categories