Saturday, March 28, 2026
29.1 C
Raipur

PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी! हावड़ा-गुवाहाटी सफर होगा तेज, जानें किराया-सुविधाएं

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भव्य उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हाईटेक स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी और पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से और मजबूती से जोड़ेगी।

ड्राइवर और बच्चों से मिले पीएम मोदी

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ड्राइवर से मुलाकात कर ट्रेन की कार्यप्रणाली और तकनीकी खूबियों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही ट्रेन में सफर कर रहे बच्चों से भी बातचीत की। पीएम का यात्रियों के बीच सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला।

टीएमसी पर पीएम मोदी का हमला

दौरे से पहले पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए टीएमसी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल टीएमसी के कुशासन से तंग आ चुका है और राज्य की जनता विकास-उन्मुख बीजेपी सरकार चाहती है।

Read More : बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर! खूंखार नक्सली लीडर पापा राव के मारे जाने की खबर, मुठभेड़ जारी

2.5 घंटे कम होगा यात्रा समय

इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से हावड़ा से गुवाहाटी के बीच यात्रा का समय करीब 2.5 घंटे कम हो जाएगा। फिलहाल इस रूट पर सफर करने में लगभग 18 घंटे लगते हैं। कम स्टॉपेज और तेज रफ्तार के कारण यात्रियों को अब कम समय में ज्यादा आरामदायक सफर मिलेगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खास सुविधाएं

भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं। इनमें

  • 11 थर्ड एसी कोच,

  • 4 सेकेंड एसी कोच,

  • और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल है।

इस ट्रेन में कुल 823 यात्री सफर कर सकते हैं। कोच के बीच आने-जाने के लिए ऑटोमैटिक दरवाजे और आधुनिक वेस्टीब्यूल दिए गए हैं। ट्रेन के बर्थ में हाई-क्वालिटी कुशन लगाए गए हैं, जिससे लंबी यात्रा भी आरामदायक हो सके। यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन की गई है। बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और एडवांस डिसइन्फेक्टेंट तकनीक से सफाई और सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है।

कितना होगा टिकट किराया?

भारतीय रेलवे के मुताबिक,

  • 3AC कोच में 400 किमी तक सफर करने पर किराया 960 रुपये,

  • 2nd AC में 1240 रुपये,

  • और 1st AC में 1520 रुपये तय किया गया है।

वहीं, करीब 1000 किलोमीटर की दूरी के लिए किराया 2400 रुपये से 3800 रुपये तक हो सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories