Tuesday, April 7, 2026
27.1 C
Raipur

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला! B-2 बॉम्बर से डबल स्ट्राइक, IRGC हेडक्वार्टर तबाह

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को बड़ा झटका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने तेहरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर पर B-2 बॉम्बर विमानों से जबरदस्त हमला किया है।

बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल

बताया जा रहा है कि इस हमले में अत्याधुनिक बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया, जो जमीन के अंदर बने ठिकानों को भी नष्ट करने में सक्षम होते हैं। यह हमला उस समय किया गया जब IRGC के कई वरिष्ठ कमांडर कथित तौर पर उसी ठिकाने पर मौजूद थे।

Read more : M.P News : शहडोल में दबंगों का आतंक! पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश, परिवार पर हमला

36 घंटे की लंबी उड़ान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के निर्देश पर B-2 बॉम्बर्स ने व्हाइटमैन एयर फोर्स बेस से उड़ान भरी और करीब 36 घंटे की लंबी यात्रा के बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। अधिकारियों का दावा है कि निशाना पूरी तरह तबाह हो गया है।

डबल स्ट्राइक से बढ़ा विवाद

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले हमले के बाद जब बचाव दल मौके पर पहुंचा, तब दूसरी बार हवाई हमला किया गया। इस डबल स्ट्राइक में कई कमांडरों के साथ-साथ राहत दल के सदस्यों के भी हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

ट्रंप की धमकी के बाद कार्रवाई

इस हमले से कुछ घंटे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त बयान दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला गया, तो अमेरिका बड़ा हमला करेगा।

ईरान में विरोध की तैयारी

अमेरिका की चेतावनी के बाद ईरान में भी प्रतिक्रिया तेज हो गई है। वहां के युवा और खेल उप-मंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऊर्जा संयंत्रों के पास एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करें।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL में मौसम बना विलेन! बारिश में धुला KKR vs PBKS मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026...

IPL 2026 : मुंबई vs राजस्थान, गुवाहाटी में रोमांचक भिड़ंत आज, हार्दिक की वापसी पर नजर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: आईपीएल में मंगलवार को मुंबई इंडियंस...

C.G News : बिलासपुर में AI से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल, 20 लाख की वसूली

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: मध्यप्रदेश के इंदौर में जिला प्रशासन...

इंदौर में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, गोदाम पर छापा, अवैध केमिकल स्टोरेज का भंडाफोड़

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: मध्यप्रदेश के इंदौर में जिला प्रशासन...

NASA का Artemis II मिशन सफल! इंसानों ने पहली बार देखा चंद्रमा का अनदेखा हिस्सा…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ‘Artemis...

M.P News : इंदौर में कार पार्किंग विवाद बना हिंसक, तलवार लेकर दौड़ा युवक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर...

Related Articles

Popular Categories