Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh UPSC : छत्तीसगढ़ की बेटी श्वेता शर्मा बनीं भारतीय सूचना सेवा अधिकारी,...

UPSC : छत्तीसगढ़ की बेटी श्वेता शर्मा बनीं भारतीय सूचना सेवा अधिकारी, पहले ही प्रयास में UPSC में रच दिया इतिहास!

#nishaanebaz.com (13)
#nishaanebaz.com (13)

UPSC : रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी श्वेता शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। श्वेता का चयन भारतीय सूचना सेवा (Indian Information Service – IIS) में हुआ है, जो भारत सरकार की एक विशिष्ट सिविल सेवा है।

श्वेता ने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुकुल स्कूल, रायपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने महंत लक्ष्मीनारायण कॉलेज से स्नातक और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही वे 2012 से दूरदर्शन में एंकरिंग और कई मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं।

अपने पहले ही प्रयास में UPSC की परीक्षा में सफल होकर IIS सेवा में चयनित होना श्वेता की लगन, मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

वर्तमान में श्वेता, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण विभाग में उत्तर बस्तर क्षेत्र में फील्ड इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उनके परिवार और परिचितों में खुशी की लहर है। रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे और कांकेर कलेक्टर ने भी फोन पर उन्हें बधाई दी।

श्वेता ने कहा, “यह सफलता मेरे माता-पिता, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों की प्रेरणा का नतीजा है। मैं चाहती हूं कि हमारे जैसे छोटे शहरों के और भी युवा आगे आएं और देश की सेवा करें।”

गौरतलब है, भारतीय सूचना सेवा में चयन का अर्थ है – सरकार की मीडिया नीति, जनसंपर्क और संचार जैसे क्षेत्रों में काम करना। श्वेता की सफलता निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here