नई दिल्ली, 07 सितम्बर 2025 : हॉलीवुड की बहुचर्चित हॉरर थ्रिलर फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग 4: लास्ट राइट्स भारतीय सिनेमाघरों में दर्शकों को डर का अनोखा अनुभव दे रही है। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया और बागी 4 व द बंगाल फाइल्स को पीछे छोड़ दिया।
तीसरे दिन कमाई:
- द कॉन्ज्यूरिंग 4: 10 करोड़
- बागी 4: 6.15 करोड़
- द बंगाल फाइल्स: 2.08 करोड़
ओपनिंग से लेकर अब तक का कुल कलेक्शन:
- पहला दिन: 17.5 करोड़
- दूसरा दिन: 17.5 करोड़
- तीसरा दिन: 10 करोड़
Read News : झारखंड News – छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर एनकाउंटर, 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
फिल्म में हॉलीवुड सुपरस्टार पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा मुख्य भूमिकाओं में हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई कर ली, जबकि बागी 4 और द बंगाल फाइल्स का बिजनेस काफी कम रहा। द कॉन्ज्यूरिंग 4 इस हॉरर फ्रेंचाइजी का सबसे मजबूत प्रदर्शन कर रही फिल्म बन गई है।













