MP News : खेत में गिरी डिवाइस को लेकर मचा बवाल, वैज्ञानिकों ने बताया असली सच

VIKASH KHALKHO

गोटेगांव। तहसील के समीपवर्ती ग्राम लाठगांव–पिपरिया गांव में सोमवार को अचानक एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खेत में गिरने से अफरा-तफरी मच गई। आसमान से बलून के साथ गिरी इस डिवाइस को ग्रामीणों ने रहस्यमयी यंत्र समझकर हड़कंप मचा दिया। सूचना पर गोटेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

थाना प्रभारी प्रदीप सराफ ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली थी कि किसान खोबा सिंह पटेल के खेत में बलून से कोई यंत्र गिरा है, जिसमें एंटीना भी लगा हुआ है। तुरंत पुलिस बल भेजा गया और संबंधित विभागों से संपर्क साधा गया। जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि यह उपकरण मौसम विज्ञान केंद्र जबलपुर का है।

Read News : Jabalpur News : जबलपुर में किसानों का हल्लाबोल : खाद संकट और बकाया भुगतान को लेकर ट्रैक्टर रैली

मौसम विभाग की निकली डिवाइस

करीब एक घंटे की जांच के बाद जबलपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी देवेंद्र तिवारी ने पुष्टि की कि यह डिवाइस हवा की दिशा, गति और तापमान सहित अन्य आंकड़े एकत्रित करती है। यह रेडिया साउंड और वेबेक्स तकनीक पर आधारित उपकरण है।

पहले भी गिरी थी डिवाइस

अधिकारियों ने बताया कि दो दिन पहले नरसिंहपुर जिले के देवरी राजमार्ग क्षेत्र में भी इसी तरह की डिवाइस बलून से गिरी थी। करीब 15 हजार रुपए मूल्य की यह डिवाइस जमीन पर गिरने के बाद काम करना बंद कर देती है और बेकार हो जाती है।

Read News : Bank Job : इंडियन ओवरसीज बैंक में 127 पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1 लाख रुपये तक – ऐसे करें आवेदन

रहस्य से पर्दा हटा

ग्रामीणों को पलभर के लिए भले ही यह यंत्र रहस्यमयी लगा हो, लेकिन जांच में साफ हो गया कि यह कोई खतरनाक डिवाइस नहीं बल्कि वैज्ञानिकों द्वारा मौसम का हाल जानने के लिए छोड़ा गया उपकरण है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *