Tag: Balodabazar News

  • Suicide Case Chhattisgarh : बलौदाबाजार: प्यार में दगाबाजी का खौफनाक अंत; शादी से इनकार पर युवती ने की खुदकुशी, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

    Suicide Case Chhattisgarh : बलौदाबाजार: प्यार में दगाबाजी का खौफनाक अंत; शादी से इनकार पर युवती ने की खुदकुशी, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

    Suicide Case Chhattisgarh : बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़): जिले के गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र में प्यार और धोखे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाने और बाद में मुकर जाने से आहत होकर एक युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी प्रेमी अजय टंडन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    शादी की जिद पर मुकरा प्रेमी, मौके से भागा पुलिस के अनुसार, ग्राम गिरौदपुरी निवासी मृतिका का आरोपी अजय टंडन (31 वर्ष) के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। आरोपी ने युवती को शादी के सुनहरे सपने दिखाकर अपने जाल में फंसाया था। 25 जनवरी 2026 को युवती ने अजय को अपने घर बुलाकर शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। प्रेमी की बेरुखी से क्षुब्ध होकर युवती ने उसी वक्त अपनी कलाई काट ली और कीटनाशक का सेवन कर लिया। हैरानी की बात यह है कि युवती को तड़पता देख आरोपी उसे बचाने के बजाय मौके से फरार हो गया।

    इलाज के दौरान तोड़ा दम परिजनों ने आनन-फानन में युवती को कसडोल और फिर बलौदाबाजार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए 1 फरवरी को उसने दम तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भावना गुप्ता ने त्वरित जांच के निर्देश दिए।

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गिरौदपुरी पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी अजय टंडन को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए थे और बाद में शादी से इनकार कर दिया था, जिससे आहत होकर युवती ने जान दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

  • Balodabazar News: भाटापारा में सब इंस्पेक्टर श्रवण नेताम का हृदयाघात से निधन, गिरौदपुरी मेला में चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए 968 पुलिसकर्मी तैनात

    Balodabazar News: भाटापारा में सब इंस्पेक्टर श्रवण नेताम का हृदयाघात से निधन, गिरौदपुरी मेला में चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए 968 पुलिसकर्मी तैनात

    Balodabazar News: बलौदाबाज़ार : छत्तीसगढ़ के भाटापारा ग्रामीण थाने में पदस्थ उप निरीक्षक श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से निधन हो गया। उनका हाल ही में सितंबर 2025 में सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ था। प्रमोशन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया था। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

    Balodabazar News: इधर, जिले में 22 से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले गिरौदपुरी मेला को लेकर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मेले के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला परिसर में मजबूत बेरिकेडिंग की गई है और पूरे क्षेत्र को छह सेक्टर में विभाजित किया गया है।

    Balodabazar News: सेक्टर-1 में मुख्य मंदिर, मुख्य मंच, गुरु निवास, मेला चौकी और जैतखाम परिसर को शामिल किया गया है, जहां सबसे अधिक भीड़ रहती है। सेक्टर-2 में जन्मस्थली, नवीन रेस्ट हाउस और अमरगुफा जैसे बाहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सेक्टर-3 में छाता पहाड़, पंचकुंडी और जोंक नदी एनीकट क्षेत्र को रखा गया है।

    Balodabazar News: सेक्टर-4 में यातायात, मार्ग और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 से अधिक पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। यातायात पुलिस बल तैनात किया गया है और पांच पेट्रोलिंग वाहन लगातार निगरानी करेंगे। सेक्टर-5 में पैदल और बाइक पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है, जबकि सेक्टर-6 में कानून व्यवस्था, एडी पार्टी, रिजर्व बल और बीडीएस चेकिंग जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। पॉकेटमारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

    Balodabazar News: मेले की सुरक्षा के लिए कुल 968 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिनमें 18 राजपत्रित अधिकारी, 21 निरीक्षक, 51 उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक, 66 प्रधान आरक्षक तथा 812 आरक्षक और महिला आरक्षक शामिल हैं। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 3 महिला अधिकारियों सहित 150 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

    Balodabazar News: मेला परिसर में सात पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें पुलिस चौकी मोड, शेरे पंजा पार्किंग, छाता पहाड़ मोड, अर्जुनी मोड, महाराजी तिराहा, मड़वा चौक और महाराजी तालाब शामिल हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे फायर ब्रिगेड, अग्निशमन यंत्र और गोताखोरों की टीम भी तैनात की गई है।