Saturday, February 21, 2026
32.2 C
Raipur

T20 World Cup Super-8 : अगर बारिश में धुल गया सुपर-8 का मैच तो कैसे मिलेगा पॉइंट? ऐसा है ICC का नियम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर-8 राउंड की शुरुआत होने जा रही है। इस चरण में भारत, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें पहुंच चुकी हैं। इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, जहां हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

बारिश में मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

सुपर-8 के मुकाबले भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे हैं। कोलंबो में लगातार हो रही बारिश के कारण फैंस के मन में सवाल है कि अगर मैच बारिश की भेंट चढ़ गया तो परिणाम क्या होगा?

ICC के नियमों के अनुसार, सुपर-8 राउंड में रिजर्व डे की कोई व्यवस्था नहीं है। मैच का परिणाम निकलने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना अनिवार्य है।

Read More : जन्मदिन पर ट्रेंड कर रहे CM साय, सोशल मीडिया पर छाए, ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ हैशटैग X पर नंबर-1 ट्रेंड

यदि 5-5 ओवर का खेल भी संभव नहीं हो पाता, तो मुकाबला रद्द घोषित कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा। मैच का कोई विजेता नहीं होगा और नेट रन रेट पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सेमीफाइनल की दौड़ पर बड़ा असर

सुपर-8 में हर टीम को 3 मैच खेलने हैं और हर जीत पर 2 अंक मिलते हैं। ऐसे में बारिश के कारण मैच रद्द होना टीमों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि जीत का मौका हाथ से निकल जाता है। खासकर नेट रन रेट की जंग में यह स्थिति निर्णायक साबित हो सकती है।

टूर्नामेंट में पहले भी एक मैच बारिश के कारण रद्द हो चुका है, जिसने क्वालीफिकेशन समीकरण बदल दिए थे। ऐसे में सुपर-8 के हर मुकाबले पर मौसम की नजर बनी रहेगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Burhanpur News : भ्रष्टाचार की सड़क” खबर का असर, पूरी सड़क उखाड़ी, ठेकेदार को नोटिस

Burhanpur News : बुरहानपुर/गोपाल देवकर : “भ्रष्टाचार की सड़क”...

Singrauli News : आदर्श वार्ड की बदहाल सड़कें, जिम्मेदार कौन..?

Singrauli News : सिंगरौली/ सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र के...

श्रीनगर में बड़ा हादसा! CRPF की गाड़ी गिरी नहर में, 7 जवान घायल, बचाव कार्य जारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : श्रीनगर के डगपोरा इलाके में...

C.G News : बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds