निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज 7 फरवरी से हो रही है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।
ग्रुप ए में कड़ी टक्कर
इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसका सामना पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया से होगा। ग्रुप स्टेज के मुकाबले ही टूर्नामेंट की दिशा तय करेंगे, इसलिए हर मैच टीम इंडिया के लिए अहम माना जा रहा है।
Take note of these schedules as #TeamIndia 🇮🇳 gear up to go all out in the group stage of the #T20WorldCup. pic.twitter.com/p3qj7seK1j
— SBOTOP India (@sbotopin) February 6, 2026
टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
-
7 फरवरी – भारत vs अमेरिका, वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)
-
12 फरवरी – भारत vs नामीबिया, अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली)
-
15 फरवरी – भारत vs पाकिस्तान, कोलंबो
-
18 फरवरी – भारत vs नीदरलैंड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)
भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा की तरह टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है, जिस पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में नई उम्मीदें
टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट का स्थायी कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक कोई टी20 सीरीज नहीं गंवाई है, जिससे फैंस को 2026 में भी खिताब बरकरार रखने की उम्मीद है।
इस बार भारतीय स्क्वाड में 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो 2024 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे थे, जबकि 7 नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है। नई और अनुभवी खिलाड़ियों का यह मिश्रण टीम इंडिया को संतुलित बनाता है और खिताब की दावेदारी मजबूत करता है।
खिताब बचाने की चुनौती
संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया पर डिफेंडिंग चैंपियन होने का दबाव भी रहेगा। हालांकि मजबूत फॉर्म, संतुलित टीम और घरेलू परिस्थितियों का फायदा भारत को खिताब की दौड़ में सबसे आगे रखता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया 2024 की सफलता दोहराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी अपने नाम कर पाती है या नहीं।













