T.S. Singhdeo Statement : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। अपनी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि “मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। ऐसा कौन कहेगा कि मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते।”
READ MORE : Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल ED स्पेशल कोर्ट में पेश, न्यायिक रिमांड खत्म…
T.S. Singhdeo Statement : सिंहदेव ने पिछली सरकार के दौरान चर्चित रहे ‘ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री’ के मुद्दे को भी याद किया और कहा कि मीडिया ने इस विषय पर उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखा। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी का निर्णय ही अंतिम निर्णय होता है।
अगला चुनाव सामूहिक नेतृत्व में
छत्तीसगढ़ के अगले विधानसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर टी.एस. सिंहदेव ने सामूहिक नेतृत्व की बात कही। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, और पार्टी के सभी शीर्ष नेता अगले चुनाव में सामूहिक रूप से नेतृत्व करेंगे। उनका यह बयान अक्सर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनकी तुलना किए जाने के संदर्भ में आया है।
सीजेआई पर हमले को लेकर सख्त
पूर्व डिप्टी सीएम ने सीजेआई पर जूता फेंकने और हाईकोर्ट वकील के पोस्ट जैसे मामलों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी समाज या जाति तक सीमित नहीं हो सकता। उन्होंने जोर दिया कि सर्वोच्च संवैधानिक स्थान पर बैठे व्यक्ति का अनादर करना, संपूर्ण संवैधानिक व्यवस्था का अनादर करना है।
सिंहदेव ने देश की वर्तमान राजनीति पर भी चिंता जताई और कहा कि दुर्भाग्य से यह राजनीति धर्म और जाति की हो गई है। उन्होंने कहा कि “क्रिया हुई तत्काल सनातन आ गया, देश की संविधान और संवैधानिक पद की गरिमा नहीं लाई गई।” उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए समाज को विभाजित करने की कोशिश की जा रही है, जिससे देश का वातावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “सारे हिंदू भाजपाई कैसे होंगे? मैं भी हिंदू हूं, लेकिन मैं पैदा हुआ कांग्रेसी और मरूंगा भी कांग्रेसी।”











