Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Surajpur News: चलती स्कूल बस पलटी, 45 सीटर बस हादसे का शिकार;...

Surajpur News: चलती स्कूल बस पलटी, 45 सीटर बस हादसे का शिकार; सभी छात्र सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

Surajpur News
Surajpur News

Surajpur News: विष्णु कसेरा/सूरजपुर: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अचीवर्स इंटरनेशनल स्कूल की 45 सीटर बस मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में छात्र सवार थे।

Surajpur News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Surajpur News: गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी छात्र, चालक या अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here