Monday, June 22, 2026
30.8 C
Raipur

महाराष्ट्र : सुनेत्रा पवार चुनी गईं NCP विधायक दल की नेता, शाम 5 बजे बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, जिसके बाद वह शनिवार शाम 5 बजे डिप्टी सीएम पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी।

मुंबई और बारामती में बढ़ी राजनीतिक हलचल

सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण से पहले मुंबई और बारामती में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर जहां सुनेत्रा पवार शपथ की तैयारियों में जुटी हैं, वहीं उनके बेटे पार्थ पवार शरद पवार से मुलाकात कर रहे हैं। इस मुलाकात को मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

शरद पवार का बड़ा बयान

इस पूरे घटनाक्रम के बीच एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने साफ किया कि एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत चल रही थी। उन्होंने कहा कि यह विलय अजित पवार की भी इच्छा थी और इसे पूरा किया जाना चाहिए। शरद पवार के मुताबिक अजित पवार, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल ने इस दिशा में चर्चा शुरू की थी।

Read More : सुनेत्रा पवार बनेंगी डिप्टी सीएम? बोले शरद पवार- मुझे नहीं पता, NCP के विलय पर भी खोला सस्पेंस

राजभवन से जारी हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

लोक भवन (राजभवन) से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार,

  • दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक में नेता का चयन

  • शाम 4 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत देहरादून से मुंबई पहुंचेंगे

  • शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

छगन भुजबल ने क्या कहा

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधायकों की राय और मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए सुनेत्रा पवार को ग्रुप लीडर और डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाए जाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस फैसले में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
वहीं, एनसीपी के विलय को लेकर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

पहली महिला डिप्टी सीएम बनेंगी सुनेत्रा पवार

सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। फिलहाल वे राज्यसभा सांसद हैं। डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने से पहले उन्हें सांसद पद से इस्तीफा देना होगा। बैठक से पहले कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात भी की।

Share The News

Latest YouTube Videos

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories