नई दिल्ली: साल 2026 की शुरुआत भारतीय सिनेमा के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रही। ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए 1 जनवरी की आधी रात को अपनी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। पोस्टर में प्रभास का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन दिख रहा है जिसे देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं।-1764129668274.jpg)
प्रभास का ‘रॉ और इंटेंस’ अवतार
पोस्टर में प्रभास एक बेहद डार्क और हिंसक किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके लंबे बाल, घनी दाढ़ी-मूंछ और हाथ में अल्कोहल का ग्लास उनके किरदार की गहराई को बयां कर रहा है। सबसे ज्यादा ध्यान उनकी घाव भरी पीठ खींच रही है, जिस पर कई पट्टियां बंधी हैं। यह लुक संकेत देता है कि फिल्म में प्रभास का किरदार किसी दर्दनाक अतीत और भारी हिंसा से गुजरने वाला है।
तृप्ति डिमरी के साथ इंटेंस केमिस्ट्री
पोस्टर में तृप्ति डिमरी का लुक साधारण है लेकिन उनके काम ने सबको चौंका दिया है। ग्रे साड़ी में शांत दिख रही तृप्ति, प्रभास की सिगरेट सुलगाती नजर आ रही हैं। यह छोटा सा एक्ट फिल्म की कहानी में एक रहस्यमयी इंटीमेसी (आत्मीयता) जोड़ता है। वांगा ने इस पोस्टर के जरिए एक ‘डार्क और ग्रिटी’ सिनेमाई अनुभव का वादा किया है।
पहली बार ‘खाकी’ में प्रभास, पर ट्विस्ट के साथ
‘स्पिरिट’ प्रभास के करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक होने वाली है क्योंकि इसमें वे पहली बार पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे एक एक्स-आईपीएस (Ex-IPS) ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं, जिन्हें कुछ अज्ञात कारणों से सर्विस से बाहर कर दिया गया है। फिल्म का स्केल और वांगा का विजन इसे 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बनाता है।











