नई दिल्ली। WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जो Instagram के “Close Friends” स्टाइल जैसा है। इस फीचर के जरिए अब आप अपने स्टेटस अपडेट सिर्फ चुने हुए खास दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे, न कि सभी कॉन्टैक्ट्स के साथ।
Read News : Online Gaming Bill : Dream11 के जाने के बाद BCCI ने शुरू की टीम इंडिया के लिए नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश
इस नए फीचर में यूज़र को क्लोज़ फ्रेंड्स की एक लिस्ट बनाने का विकल्प मिलेगा। स्टेटस पोस्ट करते समय आप सीधे इस लिस्ट को चुन सकते हैं, जिससे शेयरिंग प्रक्रिया और आसान और प्राइवेट हो जाएगी। Instagram की तरह, इस स्टेटस को अलग रंग की रिंग से हाइलाइट किया जाएगा, ताकि सामने वाला तुरंत पहचान सके कि यह अपडेट सिर्फ कुछ खास लोगों के लिए है।
सबसे खास बात यह है कि किसी को लिस्ट में जोड़ने या हटाने की जानकारी सामने वाले को नहीं मिलेगी, जिससे प्राइवेसी बनी रहेगी। इसके अलावा, स्टेटस 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएंगे और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षा के तहत सुरक्षित रहेंगे। इसका मतलब है कि केवल चयनित लोग ही इन्हें देख पाएंगे।
यह फीचर उन यूज़र्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो अपनी पर्सनल बातें या खास पलों को लिमिटेड लोगों तक ही रखना चाहते हैं। WhatsApp की इस नई कोशिश से स्टेटस शेयरिंग और ज्यादा कंट्रोल और सुरक्षित बन जाएगी।













