Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार शुक्रवार 07 नवम्बर 2025 को खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल एवं सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया के नेतृत्व में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान खनिज मुरूम के अवैध परिवहन में संलग्न दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं खनिज रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना कोतवाली बैढ़न की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।
Singrauli News : अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों पर खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन एवं परिवहनकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।













