Friday, February 20, 2026
22.1 C
Raipur

Singrauli News : अवैध बालू लोड वाहन जप्त, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई

सिंगरौली। सासन पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध बालू लोडिंग के मामले में एक हाईवा वाहन को जप्त किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भापुसे) और नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते ने किया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को ग्राम मझौली में हाईवा वाहन क्रमांक UP64BT6571, जिसमें अवैध रूप से बालू लदा हुआ था, को पकड़ लिया गया। वाहन चालक परसोतन सिंह (19 वर्ष, निवासी झाझी टोला) मौके पर आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद वाहन को चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया और अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंपा गया।

Read More : CG NEWS : BJP मुख्यालय में डिप्टी सीएम की जनसुनवाई: 300 कार्यकर्ता पहुंचे शिकायत लेकर, अफसरों को मौके पर दिए सख्त निर्देश

खनिज विभाग द्वारा जप्त वाहन की टी.पी. और बिल्टी की वैधता की जांच की जा रही है।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक संदीप नामदेव (चौकी प्रभारी सासन), सउनि लेखचन्द्र डोहर, प्रआर हेमराज पटेल, सुमत कोल, लल्लू सिंह, आर. मुकेश पटेल, राजकुमार शाक्य और जितेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

Read More : Chhindwara : वेयरहाउस संचालन के लिए 59 हजार की घूस मांगते प्रबंधक को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

यह कार्रवाई अवैध रेत परिवहन रोकने के अभियान का हिस्सा है और जिले में नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P News : बुरहानपुर में दो दिन में उखड़ी 50 लाख की सड़क, ग्रामीणों का हंगामा

  निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र...

CG Board Exam : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 2.5 लाख छात्र शामिल

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE)...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds