Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली, बैढ़न सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार के अंतिम क्षणों में सिंगरौली जिले के बैढ़न क्षेत्र अंतर्गत गनियारी जोगिया वीर बाबा मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और भक्तों ने भाग लिया। भक्तगण हाथों में कांवड़ लिए, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पवित्र पचोर शिवधाम महाकाल मंदिर की ओर प्रस्थान किए। पूरे मार्ग में भक्ति, उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों की धुन पर भक्तगण झूमते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करने निकले।
Singrauli News : कांवड़ यात्रा में युवाओं की टोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर अनुशासित पंक्तियों में रैली निकाली। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।
Singrauli News : वहीं, स्थानीय सामाजिक संगठनों ने विभिन्न स्थलों पर जलपान और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। जोगिया वीर बाबा मंदिर से प्रारंभ हुई यह यात्रा कई किलोमीटर का सफर तय करते हुए पचोर स्थित शिवधाम महाकाल मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।













