असम: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने धुबरी जिले में ‘शूट-एट-साइट’ आदेश को दुर्गा पूजा समारोह तक बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सनातन धर्म के लोग अल्पसंख्यक हैं और कट्टरपंथियों से उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
धुबरी में दुर्गा पूजा तक “Shoot at Sight” आदेश जारी रहेगा।
यहां सनातन धर्म के लोग अल्पसंख्यक हैं, और कट्टरपंथियों से उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। pic.twitter.com/AhAYR5ZYtz
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 26, 2025
सरमा ने स्पष्ट किया कि फिलहाल धुबरी में कोई नई हिंसा नहीं हुई है, लेकिन सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए यह निर्देश लागू रहेगा। मुख्यमंत्री ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के लिए आरएएफ और सीआरपीएफ की तैनाती भी बढ़ाने का आदेश दिया है।
यह कदम जून में मंदिर के पास गोवंश के सिर मिलने के बाद धुबरी में भड़की हिंसा के मद्देनजर उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को कड़ाई से गिरफ्तार किया जाएगा।













