Shajapur News :शाजापुर। जिले में जहरीले जानवरों के काटने के दो अलग-अलग मामलों में एक किशोरी सहित दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला बेरछा थाना क्षेत्र के कोयला गांव का है, जहां 15 वर्षीय बबीता भिलाला को रविवार को किसी जहरीले जानवर ने काट लिया। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Shajapur News :दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव की है, जहां इरफान नामक युवक को जहरीले जानवर ने काट लिया। उसे भी आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर जांच शुरू कर दी है।











