Shajapur News : शाजापुर: शाजापुर जिले के गुलाना विद्युत वितरण केंद्र में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री प्रवीण कुशवाहा पर एक किसान से ₹5000 की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कनिष्ठ यंत्री गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं और आउटसोर्स कर्मचारी महेश वर्मा किसान से पैसे लेते दिख रहे हैं।
Shajapur News : किसान के पुत्र को जब इस रिश्वत की जानकारी मिली तो उसने स्थानीय विधायक को पूरे मामले से अवगत कराया। विधायक द्वारा अधिकारियों को फटकार लगाई गई और किसान के पैसे वापस दिलाने की बात कही गई।
Shajapur News : वायरल ऑडियो में कनिष्ठ यंत्री और कर्मचारी किसान के बेटे को फोन कर रुपये वापस लौटाने की बात कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो और ऑडियो के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
Shajapur News : मामले में जब शाजापुर के अधीक्षण यंत्री से संपर्क किया गया तो उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल किसान न्याय की उम्मीद में है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं।











